जब प्यार निकला धोखा
22 अगस्त 2022 को मोबाइल में रिकॉर्ड हुई 12 सेकंड की यह वीडियो क्लिप पहली नजर में एक साधारण कपल ब्लॉग जैसी लगती है, लेकिन असल में यह प्यार और अपनेपन के दिखावे का बड़ा सबूत है। इसमें दिख रहे शेरन और ग्रीश्मा केरला के रनाकुलम में ओल्ड मार थंडा ब्रिज पर जूस चैलेंज के लिए आए थे। वीडियो में शेरन ग्रीश्मा से चैलेंज के बारे में पूछता है, तो वह मुस्कुराते हुए उसे रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहती है। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह एक खौफनाक साजिश की शुरुआत थी। यह साजिश इतनी भयानक थी कि अदालत ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस’ करार दिया। यह वीडियो उस साजिश का गवाह है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।
बस में शुरू हुई मोहब्बत बनी मर्डर स्टोरी
जूस चैलेंज से 10 महीने पहले, अक्टूबर 2021 में, केरला के तिरुवनंतपुरम में रहने वाले शरण राज की नजर बस में बैठी ग्रीष्मा पर पड़ी, तो उसे ऐसा लगा जैसे सब कुछ थम गया हो। पहली ही नजर में उसे ग्रीष्मा से प्यार हो गया। किस्मत से उसे ग्रीष्मा के बगल वाली सीट मिल गई, और वहीं से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। यह इश्क सिर्फ शरण की तरफ से नहीं था, बल्कि ग्रीष्मा भी उसकी ओर आकर्षित हो गई।
23 साल का शरण मेडिकल मिशन क्रिश्चियन कॉलेज में बीएससी रेडियोलॉजी के फाइनल ईयर में था, जबकि 22 साल की ग्रीष्मा तमिलनाडु के कन्याकुमारी में मुस्लिम आर्ट्स कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थी। दोनों का प्यार समय के साथ गहराता गया, वे साथ घूमते, समय बिताते और एक-दूसरे के बहुत करीब आ चुके थे। शरण के लिए ग्रीष्मा ही उसकी दुनिया बन चुकी थी, और वह जिंदगीभर उसके साथ रहना चाहता था।
लेकिन चार महीने बाद, फरवरी 2022 में, हालात अचानक ऐसे बदले कि बस में शुरू हुई यह प्रेम कहानी एक दर्दनाक मर्डर स्टोरी में बदल गई।
प्यार, धोखा और छल की कहानी
शरण को यह नहीं पता था कि ग्रीष्मा के घरवालों ने उसका रिश्ता पहले ही कहीं और तय कर दिया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि ग्रीष्मा इस रिश्ते से खुश भी थी, क्योंकि नागरकोयल का वह लड़का आर्मी में था और उसकी नौकरी स्थिर थी। जबकि शरण ग्रीष्मा के साथ जिंदगी बिताने का सपना देख रहा था, ग्रीष्मा के लिए यह रिश्ता बस एक अफेयर जैसा था, जिसे वह तब तक निभा रही थी जब तक उसे कोई बेहतर विकल्प नहीं मिल जाता।
आखिरकार, 4 मार्च 2022 को ग्रीष्मा की सगाई हो गई और शादी की तारीख भी अगले साल के लिए तय कर दी गई। यह खबर सुनते ही शरण ने ग्रीष्मा से दूरी बना ली और ब्रेकअप कर लिया। लेकिन ग्रीष्मा ने ही दोबारा उसे वापस अपनी जिंदगी में लाने की कोशिश की। उसने शरण से वादा किया कि वह उसी से शादी करेगी और नवंबर में उसके साथ घर छोड़कर भाग जाएगी। शरण, जो पहले दूर हो चुका था, इस वादे पर भरोसा कर बैठा। लेकिन हकीकत यह थी कि ग्रीष्मा तो अपने फौजी मंगेतर के साथ नई जिंदगी बसाने के सपने देख रही थी।
जैसे-जैसे शादी की तारीख करीब आई, ग्रीष्मा किसी भी तरह शरण से पीछा छुड़ाना चाहती थी। लेकिन वह जानती थी कि यह आसान नहीं होगा। इसलिए उसने कुंडली दोष का बहाना बनाया और शरण से कहा कि उसकी कुंडली में जातक दोष है, जिसमें पहले पति की मौत तय होती है। यह सब एक चाल थी ताकि शरण खुद ही पीछे हट जाए। लेकिन यह चाल उलटी पड़ गई। शरण ने इन बातों को अंधविश्वास मानते हुए कहा कि वह अभी के अभी शादी कर यह साबित कर देगा कि वह डरता नहीं है।
ग्रीष्मा ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, कई बहाने बनाए, लेकिन शरण किसी भी हालत में मानने को तैयार नहीं था। आखिरकार, वह ग्रीष्मा को केरला के वेटू काट चर्च ले गया और वहां उससे शादी कर ली।
प्यार की आड़ में साजिश
ग्रीष्मा समझ चुकी थी कि शरण किसी भी कीमत पर उसे छोड़ने वाला नहीं है, लेकिन वह भी कम चालाक नहीं थी। उसने तुरंत अपना दांव पलटा और शादीशुदा पत्नी की तरह व्यवहार करने लगी। जब भी वह शरण के साथ होती, तो मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहन लेती। चर्च में शादी करने के बाद, 13 और 18 अगस्त 2022 को दोनों ने कन्याकुमारी के थिर पारा आपू के गोल्डन कैसल होटल में चेक-इन किया और उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। शरण इसे एक सच्चे रिश्ते की तरह देख रहा था और बेहद खुश था, लेकिन ग्रीष्मा के दिमाग में एक नई साजिश जन्म ले रही थी।
इस साजिश का प्लॉट उसने केरला के एर्नाकुलम में ओल्ड मार थंडा ब्रिज पर तैयार किया। उसने शरण को जूस चैलेंज के बहाने वहां बुलाया। जब शरण ने इसे एक कपल मोमेंट समझकर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, तो ग्रीष्मा असहज हो गई। असल में, वह पहले ही एक मैंगो फ्लेवर जूस की बोतल में 50 पैरासिटामोल की गोलियां मिला चुकी थी। अगर वीडियो को ध्यान से देखा जाए, तो साफ दिखता है कि जिस बोतल को ग्रीष्मा शरण को दे रही थी, उसकी कैप पहले से खुली हुई थी, जबकि अपनी पीने वाली बोतल उसने सील पैक रखी थी।
जैसे ही शरण ने जूस पिया, उसे अजीब सा कड़वा स्वाद महसूस हुआ और उसने पहला घूंट ही थूक दिया। यह देखकर ग्रीष्मा घबरा गई, क्योंकि उसने सोचा था कि मीठे जूस के स्वाद में दवा की कड़वाहट छिप जाएगी। शक न हो, इसलिए उसने तुरंत दोनों बोतलें यह कहकर फेंक दीं कि शायद जूस खराब था।
सोचिए, सिर्फ चार दिन पहले उसने शरण के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे और अब वही उसकी जान लेने पर तुली थी। हालांकि उसका यह प्लान नाकाम हो गया, लेकिन उसके इरादे अब भी नहीं बदले थे।
जानलेवा साजिश का आखिरी कदम
13 अक्टूबर 2022 की शाम, ग्रीष्मा और शरण के बीच व्हाट्सएप पर लंबी बातचीत हुई। इसके बाद ग्रीष्मा ने शरण को कॉल किया, और दोनों ने एक घंटे से ज्यादा बात की। इस दौरान ग्रीष्मा ने सेक्सुअल बातें करते हुए शरण को यह कहकर लुभाया कि अगले दिन वह घर पर अकेली होगी, क्योंकि उसकी मां और अंकल सुबह 10 बजे के बाद बाहर चले जाएंगे।
14 अक्टूबर की सुबह से ही ग्रीष्मा ने शरण को लगातार कॉल और मैसेज करने शुरू कर दिए ताकि वह किसी भी तरह अपना मन न बदल सके। आखिरकार, सुबह 10:15 बजे शरण अपने दोस्त के साथ बाइक पर ग्रीष्मा के घर पहुंचा। ग्रीष्मा ने पहले से ही दरवाजा खुला छोड़ रखा था, जिससे शरण सीधे अंदर आ गया, जबकि उसका दोस्त बाहर बाइक पर इंतजार करता रहा।
लेकिन शरण को अंदाजा भी नहीं था कि वह एक खतरनाक जाल में फंसने जा रहा है, जिसे ग्रीष्मा ने बड़ी चालाकी से पहले ही बिछा रखा था।
मौत का चैलेंज
शरण जब ग्रीष्मा के घर पहुंचा, तो उसने पहले इधर-उधर की बातें कीं और फिर उसे एक चैलेंज दिया। उसने कहा, “तुम हमेशा मेरे कषाय (आयुर्वेदिक काढ़ा) पीने का मजाक उड़ाते हो, तो क्यों न आज तुम इसे पीकर दिखाओ?” शरण को यह चैलेंज मजाकिया लगा, क्योंकि वह अक्सर ग्रीष्मा के कषाय पीने पर हंसी-मजाक किया करता था। लेकिन वह यह नहीं जानता था कि इस बार यह कोई साधारण कषाय नहीं था—ग्रीष्मा इसमें पहले से ही जहर मिला चुकी थी।
इस कषाय में उसने अपनी मां के घुटनों की दवा भी मिला दी थी, जो पूवर के गायत्री अस्पताल से लाई गई थी। ग्रीष्मा ने इसे हल्के में जहर नहीं मिलाया था, बल्कि उसने पहले इस पर गहरी रिसर्च की थी ताकि कोई भी शक न करे और शरण की मौत निश्चित हो जाए।
शरण की सबसे बड़ी गलती यही थी कि उसने इस बेकार के चैलेंज को स्वीकार कर लिया और पूरा कषाय पी लिया। इसका स्वाद बहुत कड़वा था, लेकिन ग्रीष्मा ने पहले से ही फ्रूटी खरीद रखी थी ताकि वह तुरंत शरण को पिला सके और कड़वे स्वाद को छिपा सके। लेकिन तब तक जहर शरण के शरीर में पहुंच चुका था।
कुछ ही मिनटों में जहर ने असर दिखाना शुरू कर दिया। पहले शरण को ग्रीष्मा के घर के टॉयलेट में उल्टियां हुईं, फिर वह घबराकर बाहर भागा और सड़क किनारे फिर से उल्टी करने लगा। बाहर खड़ा उसका दोस्त यह देखकर हैरान रह गया। उसने तुरंत शरण को बाइक पर बैठाया और घर की ओर निकल पड़ा। लेकिन रास्ते में शरण की तबीयत और बिगड़ने लगी। वह बार-बार बाइक रुकवाकर उल्टी करता रहा।
शरण के दोस्त रेजन को समझ नहीं आ रहा था कि अचानक उसे क्या हो गया। जब उसने शरण से पूछा, तो उसने बताया कि कषाय और फ्रूटी पीने के बाद से ही उसे उल्टियां हो रही हैं। उसे लगा कि यह कषाय और फ्रूटी का कोई रिएक्शन है और थोड़ी देर में सब ठीक हो जाएगा। लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अगले तीन दिनों में तीन अलग-अलग अस्पताल बदलने के बावजूद उसकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ती चली जाएगी।
शरण ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जिसे वह सबसे ज्यादा प्यार करता है, वही लड़की उसे मौत के मुंह में धकेलने वाली थी।
ग्रीष्मा का नकली पछतावा
अब जो हुआ, वह न सिर्फ किसी का भी खून खौला सकता है, बल्कि कई सवाल भी खड़े कर देता है। शरण जब ग्रीष्मा के घर से निकला, तो उसे ग्रीष्मा का एक टेक्स्ट मैसेज मिला। उसमें वह उसे समझाने की कोशिश कर रही थी कि उल्टियां होना सामान्य है, क्योंकि उसे भी कषाय पीने के बाद उल्टी हुई थी। उसने शरण से माफी मांगते हुए कहा कि यह सब उसकी गलती थी और वह इस बात को लेकर बहुत परेशान है।
ये सभी मैसेज शरण के घर से निकलने के बाद और दोपहर 12:30 तक भेजे गए थे। ठीक 20 मिनट बाद, 12:50 पर, ग्रीष्मा ने शरण को वीडियो कॉल करने के लिए कहा। लेकिन लगातार उल्टियां होने की वजह से शरण बहुत थक चुका था और उसने कॉल पर आने से मना कर दिया। उसने बताया कि घर लौटते वक्त उसे तीन बार हरे रंग की उल्टी हुई है।
ग्रीष्मा लगातार खुद को कोस रही थी, माफी मांग रही थी, लेकिन यह इसलिए नहीं था कि वह अपने किए हुए अपराध को कबूल कर रही थी। यह उसका एक दिखावा था, ताकि उसकी असली साजिश किसी को समझ न आए।
दूसरी तरफ, शरण को अब भी ग्रीष्मा पर पूरा भरोसा था। वह खुद उसे तसल्ली दे रहा था, यह कहकर कि “कोई दिक्कत नहीं है, इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है, मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।” लेकिन उसे नहीं पता था कि जिसे वह बेगुनाह समझ रहा था, वही उसकी मौत की असली वजह बनने वाली थी।
ग्रीष्मा का छल और शरण की तकलीफ
ग्रीष्मा की यह नाटक कर शरण को मनाने और गुमराह करने वाली चाल काम कर गई थी। शरण को अब भी यह अंदाजा नहीं था कि यह सब ग्रीष्मा ने जानबूझकर किया है। ग्रीष्मा इतनी चालाक थी कि उसने हर हाल में शरण का ध्यान इस ओर मोड़ना चाहा कि उल्टी कषाय की वजह से नहीं, बल्कि उस जूस की वजह से हो रही है, जो उसने कषाय पीने के बाद पिया था। इसी वजह से उसने शरण से कहा कि उसे भी उल्टी हुई थी, लेकिन वह हरे रंग की नहीं थी। यह सब शरण का ध्यान भटकाने के लिए कहा गया था, ताकि वह अपने लक्षणों को हल्के में ले और इलाज में देरी हो, जिससे उसकी जान को और ज्यादा खतरा हो जाए।
उसी शाम 5:30 बजे, शरण बार-बार ग्रीष्मा से कहता रहा कि वह उस व्यक्ति से संपर्क करे, जिसने उसे कषाय दिया था, लेकिन ग्रीष्मा सब जानते हुए भी कुछ नहीं बताती। उल्टा वह शरण से यही पूछती रही कि क्या उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शरण ने उसे बताया कि वह पसला के अस्पताल में भर्ती है।
पूरी रात शरण उल्टियां करता रहा, लेकिन ग्रीष्मा को कोई परवाह नहीं थी। अगले दिन, 15 अक्टूबर 2022 को यह पता चला कि ग्रीष्मा ने कुछ मैसेज डिलीट कर दिए थे। उसी दिन सुबह 9 बजे, शरण ने नाराज होकर ग्रीष्मा से कहा कि उसी के कषाय वाले चैलेंज की वजह से उसकी यह हालत हुई है। लेकिन ग्रीष्मा ने फिर वही बात दोहराई कि जूस ही उसकी तबीयत खराब होने की असली वजह है। उसने फिर से माफी मांग ली, ताकि शरण को शक न हो।
दोपहर 2 से 3:30 बजे के बीच किए गए मैसेजेस में शरण ने ग्रीष्मा को बताया कि तेज गले के दर्द की वजह से वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है और पानी का एक घूंट तक नहीं पी पा रहा। उसने यह भी लिखा कि अब वह बहुत बीमार महसूस कर रहा है और आगे न तो वह बात कर सकता है और न ही कॉल्स अटेंड कर सकता है।
शरण की हालत बिगड़ती गई और आखिरी बयान
दो दिन बाद, 17 अक्टूबर 2022 को, शरण ने अपने आखिरी मैसेजेस में ग्रीष्मा को बताया कि उसका इलाज मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है। 17 अक्टूबर के बाद भी ग्रीष्मा के मैसेज आते रहे, लेकिन शरण ने कोई जवाब नहीं दिया। वह अब इतना ज्यादा बीमार हो चुका था कि उसके लिए किसी भी मैसेज का जवाब देना नामुमकिन था।
उसी शाम तक, शरण की हालत इतनी बिगड़ गई कि डॉक्टरों ने उसे तुरंत आईसीयू में एडमिट कर डायलिसिस शुरू कर दिया। शरण के बड़े भाई, शिमोनो, को जब इस बारे में पता चला, तो उन्होंने रेजिन से संपर्क किया। रेजिन वही दोस्त था, जो उस दिन शरण के साथ ग्रीष्मा के घर गया था। रेजिन ने शिमोनो को सारी जानकारी दी, जिसके बाद शिमोनो ने मेडिकल कॉलेज पुलिस को इसकी सूचना दी।
दो दिन बाद, 20 अक्टूबर 2022 की शाम 7:10 पर, जुडिशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट के सामने शरण का बयान दर्ज किया गया। लेकिन दुर्भाग्य से, यह बयान ही उसका डाइंग डिक्लेरेशन बन गया। शरण पूरी तरह बोल पाने की हालत में नहीं था, लेकिन उसने टूटे-फूटे शब्दों में बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे जो कषाय और फ्रूटी दी थी, उसके बाद से ही उसे उल्टियां और लूज मोशन होने लगे थे।
जब शरण से पूछा गया कि क्या वह किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहता है, तो उसने किसी का भी नाम लेने से इनकार कर दिया। यह बयान बेहद अहम था, क्योंकि आगे चलकर ग्रीष्मा के वकील ने इसी का फायदा उठाया।
शरण का आखिरी कबूलनामा
मैजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के दो दिन बाद, 22 अक्टूबर को, शरण के पिता को आईसीयू में जाकर उससे मिलने की अनुमति मिली। थोड़ी देर बाद, वह रोते हुए बाहर आए और अपने बड़े बेटे शिमोनो को बताया कि शरण ने उन्हें कहा कि वह अब जिंदा नहीं बचेगा।
इतना ही नहीं, शरण ने अपने पिता के सामने यह भी कबूल किया कि ग्रीष्मा के साथ उसके रिश्ते पति-पत्नी जैसे थे। दोनों अक्सर होटल में भी साथ जाते थे, जहां उन्होंने कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे।
शिमोनो का बयान और शरन का निधन
शिमोनो ने ग्रीष्मा से कषाय का प्रिस्क्रिप्शन मांगने की कोशिश की, लेकिन ग्रीष्मा ने इसे लेकर कई झूठ बोले। उसने कहा कि उसकी मां ने बोतल धो डाली थी, जिससे लेबल हट गया, और डॉक्टर ने कोई प्रिस्क्रिप्शन नहीं दिया था। जब शिमोनो ने बोतल के कैप की तस्वीर मांगी, तो उसने फिर से झूठ बोला कि ओरिजिनल बोतल उसकी मां के पास है और वो दवा को दूसरी बोतल में डालकर देती हैं।
ग्रीष्मा नहीं चाहती थी कि शेरन को समय पर इलाज मिले, और उसने हर हाल में रूट कॉस को छुपाने की कोशिश की। दुर्भाग्यवश, वह इसमें सफल हो गई, और शेरन के लिवर और किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। शुरुआत में इसे कॉपर सल्फेट की पॉइजनिंग माना गया और उसे अलग-अलग मेडिकल डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया। लेकिन अगले 72 घंटों में शेरन की हालत और भी बिगड़ गई, और डॉक्टर्स के सभी प्रयासों के बावजूद, 25 अक्टूबर 2022 की शाम 5:50 पर शेरन ने दम तोड़ दिया।
यह 11 दिन शरन के लिए किसी यातना से कम नहीं थे, जहां वह पानी की एक बूंद भी नहीं पी सका। अगले दिन, 26 अक्टूबर 2022 को शिमोनो ने पुलिस स्टेशन में अपना बयान दिया, जिसके बाद एफआईआर रजिस्टर की गई और शेरन की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि इस अपराध में कोई आई-विटनेस नहीं था, और जो कुछ भी सबूत थे, वे सभी परिस्थितिक थे।
ग्रीष्मा का झूठ और गिरफ्तार होने तक की प्रक्रिया
5 दिन बाद, 31 अक्टूबर 2022 को पुलिस ने ग्रीष्मा को पूछताछ के लिए समन किया। लेकिन ग्रीष्मा ने अपना अपराध छुपाने के लिए एक झूठी कहानी बनाई। उसने पुलिस से कहा कि उसके मंगेतर को उसके और शेरन के अफेयर के बारे में पता चल चुका था। वह यह भी बताने लगी कि मंगेतर ने समझ लिया था कि दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और अलग नहीं हो सकते। इसलिए उसने खुद ही यह तय किया कि वह इस रिश्ते से पीछे हट जाएगा, बिना घरवालों को बताए।
ग्रीष्मा ने आगे बताया कि 13 अक्टूबर को शेरन ने उसे मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वह बार-बार मना कर रही थी। इसके बावजूद शेरन 14 अक्टूबर को उसके घर आया और वहां उसने बेड पर रखा इंगेजमेंट का एल्बम देखा। फिर ग्रीष्मा का फोन चेक किया और मंगेतर से हुई कॉल हिस्ट्री देखी, जिससे वह गुस्से में आ गया और ग्रीष्मा पर हाथ उठा दिया।
ग्रीष्मा ने यह भी बताया कि शेरन ने वॉशरूम जाते वक्त बेड के पास रखी दवा पी ली थी, जो उसने अपनी मां के लिए बनाई थी। उसने यह दावा किया कि शेरन ने खुद से वह दवा पी थी और ग्रीष्मा ने उसे जहर नहीं दिया।
इसके अलावा, ग्रीष्मा ने पुलिस स्टेशन में टॉयलेट क्लीनर पीने का नाटक किया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन यह सब एक झूठ था और ग्रीष्मा को जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया गया।
हालांकि, पुलिस ने जांच के दौरान ग्रीष्मा के कॉल रिकॉर्ड्स, चैट्स, टेक्स्ट मैसेजेस और इंटरनेट सर्च हिस्ट्री के सबूत इकट्ठे किए। जब ग्रीष्मा को यह सब दिखाया गया, तो वह झूठ नहीं छिपा सकी और अंततः अपने अपराध को स्वीकार कर लिया।
ग्रीष्मा के परिवार का भी अरेस्ट और पुलिस की जांच
कहानी यहीं खत्म नहीं होती। पुलिस ने ग्रीष्मा के साथ उसकी मां और अंकल को भी गिरफ्तार कर लिया। ग्रीष्मा की मां को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि शेरन के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्रीष्मा की मां भी इस साजिश में शामिल थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रीष्मा की कुंडली में पहले पति की मृत्यु का दोष था, और इसे दूर करने के लिए उसने शेरन को जाल में फंसा कर उसकी हत्या कर दी थी।
ग्रीष्मा के अंकल, निर्मला कुमारन नायर, को सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ, और यह केस बहुत चुनौतीपूर्ण था क्योंकि इसमें कोई प्रत्यक्ष गवाह नहीं था। पुलिस को केवल सर्कमस्टेंशियल, वैज्ञानिक, और डिजिटल सबूतों के जरिए यह साबित करना था कि ग्रीष्मा ने शेरन की हत्या इसलिए की ताकि वह किसी और से शादी कर सके।
पुलिस ने ग्रीष्मा की सारी डिलीट की गई व्हाट्सएप चैट्स की जांच की, और यह पाया कि 13 अक्टूबर को ग्रीष्मा ने शेरन को सेक्सुअल फेवर देने का लालच देकर उसे अगले दिन घर बुलाया था। 22 अगस्त 2022 को जूस चैलेंज के नाम पर ग्रीष्मा ने शेरन को पैरासिटामोल की उच्च डोज दी थी, और यह ग्रीष्मा की क्रोम सर्च हिस्ट्री से साबित हुआ। उसने उसी दिन इंटरनेट पर टॉक्सिसिटी और पॉइजनिंग के बारे में कई आर्टिकल्स सर्च किए थे।
शेरन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उसके शरीर में एक corrosive पॉइजन था, जिससे उसके अंगों को गंभीर नुकसान हुआ था। डॉक्टर्स का कहना था कि शेरन के फेफड़ों में हुई चोट से यह संभावना बढ़ी थी कि उसे हर्बी साइड दिया गया था। हर्बी साइड एक खतरनाक केमिकल है, जो जंगली पौधों और घास को खत्म करने के लिए इस्तेमाल होता है।
ग्रीष्मा के अंकल निर्मला कुमारन नायर एक कृषि विशेषज्ञ थे और उसी घर में रहते थे जहां शेरन आखिरी बार ग्रीष्मा से मिलने गया था। पुलिस ने जांच में पाया कि ग्रीष्मा के अंकल ने एक खतरनाक हर्बी साइड खरीदा था, जो सरकारी तौर पर बैन था। यह हर्बी साइड इतने खतरनाक था कि इसे शरीर में जाने के बाद केवल एक घंटे में किडनी, लिवर और लंग्स पर असर डालने लगता था। यदि इसे 24 घंटे में डिटेक्ट किया जाता, तो डायलिसिस के जरिए शेरन को बचाया जा सकता था।
ग्रीष्मा जानती थी कि यह केमिकल कितना खतरनाक है और उसने इंटरनेट पर इसकी जानकारी हासिल की थी। वह यह भी जानती थी कि अगर शेरन को इलाज मिलने में देरी होती, तो उसे बचाना मुश्किल हो जाता। इसलिए उसने शेरन और उसके भाई को लगातार गुमराह किया, ताकि इलाज में देर हो और शेरन को बचाया न जा सके।
ग्रीष्मा का धोखा और कोर्ट का फैसला
सोचिए, किस लेवल का घटिया पन था इस लड़की के अंदर। 28 अक्टूबर 2022 को, यानी शेरन की मौत के तीन दिन बाद, ग्रीष्मा को डर था कि पुलिस उसके डिलीट किए गए डाटा को रिट्रीव कर सकती है। उसने उस हर्बी साइड की बोतल का स्टीकर हटा कर एक रबर प्लांटेशन में फेंक दी, जहां से उसके अंकल ने उसे उठाकर पाइनएप्पल प्लांट में छुपा दिया। बाद में, सख्त पुलिस पूछताछ में उसने इसे एक्सेप्ट किया। पुलिस ने ग्रीष्मा और शेरन के बीच हुई व्हाट्सएप चैट्स और ढेर सारे एविडेंसेस कोर्ट में पेश किए।
ग्रीष्मा ने अपने डिफेंस में एक नई कहानी बनाई। उसने कहा कि शेरन उसे ब्लैकमेल करता था, और अगर उसने उससे शादी नहीं की तो उसकी प्राइवेट फोटो लीक कर देगा। उसने यह भी दावा किया कि शेरन उसे शारीरिक रूप से टॉर्चर करता था। ग्रीष्मा के डिफेंस काउंसल ने यह दलील दी कि शेरन ने अपने डाइंग डिक्लेरेशन में ग्रीष्मा का नाम नहीं लिया था। उनका कहना था कि शेरन की पहली एफआईआर में भी फाउल प्ले का जिक्र नहीं था।
हालांकि, पुलिस के सख्त जांच के बाद, ग्रीष्मा के फोन डाटा और इंटरनेट सर्च हिस्ट्री ने उसकी कहानी को झूठा साबित कर दिया। केरला हाई कोर्ट से बेल मिलने के बाद ग्रीष्मा और उसके अंकल को कुछ समय के लिए जेल से बाहर भेजा गया। ग्रीष्मा को बेल केवल इस वजह से मिली कि उसने जांच में सहयोग किया था और उसकी उम्र कम थी।
लेकिन शेरन की फैमिली ने हार नहीं मानी और कानूनी लड़ाई जारी रखी। केरला की कोर्ट ने 95 गवाहों के बयान, 323 डॉक्यूमेंट्स और 51 मटेरियल एविडेन्स को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मा को दोषी ठहराया। कोर्ट ने माना कि ग्रीष्मा के पास शेरन को मारने का स्पष्ट मकसद था, क्योंकि उसकी शादी पहले से तय हो चुकी थी और वह शेरन से पीछा छोड़ना चाहती थी। कोर्ट ने कहा कि इस हत्या को इतनी बुरी तरह से अंजाम दिया गया कि यह रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस है।
ग्रीष्मा ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट से कम सजा की अपील की, यह कहते हुए कि वह केवल 24 साल की है और उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन कोर्ट ने यह माना कि वह फिर से ऐसा अपराध कर सकती है और उसे सुधारा नहीं जा सकता। अंत में, कोर्ट ने ग्रीष्मा को मौत की सजा सुनाई, जबकि उसके अंकल को तीन साल की सजा दी गई।
इस मामले में ग्रीष्मा ने स्वीकार किया कि उसने शेरन को मारने की कोशिश 10 बार की थी। जांच में यह भी सामने आया कि शेरन से पहले ग्रीष्मा के चार और अफेयर्स थे।
इस फैसले से बहुत से लोग खुश हैं, लेकिन कुछ का मानना है कि ग्रीष्मा सुप्रीम कोर्ट में अपील कर इस सजा से बच सकती है। हालांकि, यह मामला सिर्फ एक जेंडर का नहीं है, बल्कि यह हमें यह सिखाता है कि रिश्ते और भरोसा हमेशा सावधानी से संभाले जाने चाहिए।
आजकल लोग बाहर से कुछ और होते हैं, और अंदर से कुछ और। इसलिए, हमें अपनी फैसले लेने में समझदारी और सूझबूझ का ध्यान रखना चाहिए।
- ब्यूटी पार्लर में देखी जाती थी गंदी फिल्मी – बिजली बोर्ड कर्मचारी की बीवी का काला राज़ Hindi Crime Story
- काले बैग का काला राज, बेटी को भी नहीं छोड़ा – जाति के नाम पर खौफनाक अपराध Hindi Crime Story
- सफीपुर में किन्नर मुस्कान की रहस्यमयी हत्या: संपत्ति विवाद या विश्वासघात? Hindi Crime Story
- माँ का अश्लील वीडियो बनाने वाला बेटा – प्यार, धोखा और पांच बेगुनाहों की मौत Hindi Crime Story
- राम पूनिया परिवार हत्याकांड: जब एक ही घर में खत्म हो गया पूरा परिवार – Hindi Crime Story